DNN कुल्लू
13 जनवरी। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (नगर परिषद) डा. ऋचा वर्मा ने हिमाचल प्रदेश नगरपालिका निर्वाचन नियम, 2015 के नियम 88, 89,90 तथा 91 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए एक आदेश पारित किया है।
आदेश के अनुसार जिला कुल्लू की नगर परिषदों /नगर पंचायतों के नव निर्वाचित सदस्यों को नगरपालिका अधिनियम , 1994 की धारा 27 के प्रावधान अनुसार शपथ ग्रहण करवाने तथा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए 18 जनवरी, 2021 के लिए पीठासीन अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। नगर परिषद कुल्लू तथा नगर पंचायत भंुतर के लिए डा. अमित गुलेरिया, उपमंडल अधिकारी (नागरिक) कुल्लू को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार नगर परिषद मनाली के लिए रमन घरसंगी, उपमंडल अधिकारी (नागरिक) मनाली तथा नगर पंचायत बंजार के लिए हेम चंद वर्मा, उपमंडल अधिकारी (नागरिक) बंजार को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है।















