DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)
12 जनवरी। जिला सोलन के अर्की क्षेत्र में मिठाई की दुकान पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दबिश दी है। विभाग की टीम ने मिठाई की दुकान से दो मिठाइयों के सैम्पल भरे है। इन्हे जांच के लिए सीटीएल कंडाघाट भेजा जाएगा। रिपोेर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आगामी कार्रवाई की जाएगी। उधर, इससे पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोलन शहर से शहद का सैम्पल भरा है और इसे जांच के लिए सीएलएल भेजा गया है। सीटीएल कंडाघाट से लगभग 15 दिनों में भेजे गए सेम्पलों की रिपोेर्ट विभाग के पास पहुंच जाएगी।
जानकारी के अनुसार खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शिकायत के आधार पर अर्की में मिठाई दुकान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभाग की टीम ने दो सैंपल भरे है। दुकान से मिल्क केक व बीकानेरी बर्फी के सैम्पल लिए गए हैं।
बता दें कि बीते महीनों से लगातार खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम बाज़ारों में बिक रहे खाद्य पदार्थों की सैम्पलिंग कर रही है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले दूध व अन्य पदार्थों पर भी विभाग की नजर है। शनिवार को भी विभाग की टीम ने अर्की में मिठाइयों के सैंपल भरे गए है।
क्या कहना है खाद्य सुरक्षा अधिकारी का
जिला खाद्य सुरक्षा विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनुज शर्मा का कहना है कि शिकायत के आधार पर अर्की से दो सैम्पल भरे है। इनमे मिल्क केक व बीकानेरी बर्फी के है। इन्हे जांच के लिए सीटीएल कंडाघाट भेजा जाएगा। इससे पहले सोलन से शहद का सैंपल भरा गया है। इसे जांच के लिए लैब में भेजा गया है। इन सभी सेम्पलों की रिपोेर्ट विभाग के पास लगभग 15 दिन के बाद पहुंचेगी। इसी के बाद आगामी कार्रवाई विभाग द्वारा शुरू की जाएगी।















