ऐतिहासिक परम्पराओं के प्रति रूझान बढ़ाने के लिए युवा कर रहे दिवारों पर चित्रकारी का सराहनीय कार्य – रोहित जम्वाल

Bilaspur Others

DNN बिलासपुर

11 जनवरी। पूर्ण राजत्व स्वर्ण जयंती वर्ष समारोह के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन, भाषा संस्कृति विभाग एवं रेड क्रॉस सोसाइटी की अस्पताल कल्याण शाखा जिला बिलासपुर के सौजन्य से, दीवारों को चित्रित किया जा रहा है। उपायुक्त एवं अध्यक्ष रैड क्रॉस सोसाइटी रोहित जम्वाल ने बताया कि अन्य जिलों में पूर्ण राजत्व स्वर्ण जयंती वर्ष समारोह के उपलक्ष्य में चित्रकारी पेशेवर चित्रकारों से करवाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि जिला बिलासपुर में युवाओं का रूझान स्थानीय संस्कृति, कला और ऐतिहासिक परम्परा के प्रति बढ़ाने के लिए यह कार्य रेड क्रॉस के वालंटियर्स के माध्यम से करवाया जा रहा है ताकि युवाओं में संस्कृति और एतिहासिक स्थलों के प्रति जागरूकता बढे और नगर सौन्दर्यकरण को भी बढ़ावा मिले।
उन्होंने बताया कि दिवारों पर चित्रकारी करने के लिए प्रशासन द्वारा वालंटियर्स को चित्रकारी से सम्बन्धित सामग्री उपलब्ध करवाया है। उन्होंने कहा कि वालंटियर्स बहुत मेहनत  और लग्न से इस कार्य को अंजाम दे रहे है जोकि एक सराहनीय प्रयास है।
अध्यक्षा, रैड क्रॉस सोसाइटी की अस्पताल कल्याण शाखा जिला बिलासपुर झुम्पा चटर्जी जम्वाल ने बताया कि रेड क्रॉस सोसाइटी के वालंटियर्स के द्वारा इस तरह की उच्च कोटी की कलाकृति करना एक अनूठी पहल है जिसके तहत वालंटियर्स पिछले पन्द्रह दिनों से दीवारों पर विभिन्न कला कृतियों को चित्रित कर रहे है, जिनमें राग माला, बसौली कला, बिलासपुर की कलम से कृष्णा पेंटिंग, नयना देवी मन्दिर, लक्ष्मी नारायण मन्दिर, धौलरा मन्दिर, वाद्य यंत्र और राजा की बारात इत्यादि को चित्रित किया जा रहा है जोकि जिला की आस्था, कला, संस्कृति और एतिहासिक परम्पराओं का अनूठा संगम है। इसके साथ एम्स, बिलासपुर में बढ़ते ऑटो और रेल की जिला बिलासपुर में पहुँच यहाँ की विकास यात्रा को दिखा रही है।
उन्होंने बताया कि रैड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा बिलासपुर के वालंटियर्स मधु बाला, राशी, आरिब, मुस्कान, शिवांस चंदेल, मिज्बा, और अंशुल धीमान ने बड़ी मेहनत और लग्न से निरंतर, बिना रुके, काम कर एक अनूठी मिसाल खडी की है, उन्होंने बताया कि जाने माने चित्रकार विजयराज उपाध्याय की देख रेख में दीवारों चित्रण का सारा कार्य किया जा रहा है।

News Archives

Latest News