जिला के तीन केंद्रों में कोविड वैक्सीन का ड्राय रन आज

Himachal News Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो
08 जनवरी। राज्य स्तरीय ड्राय रन से पहले कोविड वैक्सीन टीकाकरण की तैयारियों को लेकर सोलन के तीन केंद्रों में ड्राय रन शुक्रवार को होगा। इस दौरान जिला स्वास्थ्य विभाग हर एक तैयारियों का स्वयं जायजा लेगा। सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल सोलन, साई संजीवनी अस्पताल व आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन में ड्राय रन किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने ड्राय रन को लेकर तैयारियां गुरुवार शाम को ही पूर्ण कर ली थी। हालांकि, राज्य स्तरीय कोविड वैक्सीन ड्राय रन 11 जनवरी को सभी 30 केंद्रों में किया जाएगा। जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राजन उप्पल का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग ने पूर्ण तैयारियां कर ली है। शुक्रवार को जिला के तीन जगहों पर ड्राय रन होना है। इसकी प्रक्रिया थोड़ी ही देर में शुरू होगी।

News Archives

Latest News