DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)
07 जनवरी। कालका-शिमला नेशनल हाई-वे पांच पर चक्कीमोड़ के समीप लगातार दूसरे दिन फेंके गए मृत मुर्गों को लेकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में अब पुलिस ने हिमाचल के बॉर्डर पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगालना शुरू कर दिया है। परवाणू पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला भी दर्ज कर दिया है और छानबीन में पुलिस जुट गई है।
बता दें कि कालका-शिमला नेशनल हाई-वे पांच पर चक्कीमोड़ पर सड़क किनारे दो दिनों से मृत मुर्गे पड़े हुए मिले है। हालांकि, इस यह मुर्गे बर्ड फ्लू से मरे है या कोई अन्य कारण है। इसका खुलासा सैम्पल रिपोेर्ट आने के बाद ही पता लग पाएगा। बरहाल, पुलिस ने पशु पालन विभाग द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
शिकायत के माध्यम से बताया गया कि बुधवार कोटी के चक्की मोड़ के पास 400 मृत मुर्गे पड़े पाए गए थे । जिनको निपटाने की प्रक्रिया चली थी कि गुरुवार को फिर से 250-300 मुर्गे फेंके पाए गए है । यह एक बहुत ही निंदनीय कार्य है। इस कारण क्षेत्र में विभिन्न बीमारियों (जैसे बर्ड फ्लू) का फैलने का खतरा है।
उधर, थाना प्रभारी परवाणू रविंदर कुमार का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। साथी ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। हालांकि, अभी सैम्पल की रिपोेर्ट आनी बाकी है।















