आज जिला में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन

Himachal News Others Una
DNN ऊना
7 जनवरी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ऊना द्वारा आज कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमण कुमार शर्मा ने बताया कि जिला स्तर पर यह ड्राई रन क्षेत्रीय अस्पताल, नन्दा अस्पताल तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाल ऊना में 11 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। जबकि 11 जनवरी को जिला के भीतर प्रत्येक स्वास्थ्य संस्थान में ड्राई रन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोरोना वैक्सीनेशन के लिए स्वास्थ्य विभाग के लगभग 1200 अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

News Archives

Latest News