राशिफल
07 जनवरी, गुरुवार। आज चंद्रमा तुला राशि में आए हैं। यहां चंद्रमा पर शनि की दृष्टि रहेगी। ऐसे में तुला राशि वालों को आज जरा संभलकर चलना होगा। क्रोध और जल्दबाजी में लिए गए निर्णय से इन्हें धन का नुकसान हो सकता है। आइए देखें करियर और धन के मामले में आज आपका दिन कैसा रहेगा
मेष
मेष राशि के जातकों का फोकस आर्थिक सुधारों की तरफ रहेगा। धन कमाने के लिए जोखिमपूर्ण कार्यों की तरफ अग्रसर रहेंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ धन संबंधित मामलों में भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है। हालांकि बातचीत के द्वारा सभी मुश्किलों का हल निकालने में कामयाब रहेंगे।
वृषभ
वृष राशि के जातकों को आत्मविश्वास के साथ अपने कामों को पूरा करना चाहिए। स्वयं के ऊपर संशय करने से शक्ति का ह्रास हो सकता है। आपके करिश्माई व्यक्तित्व से लोग आकर्षित होंगे, जिसकी वजह से भी बहुत से काम बन जाएंगे। सत्य की राह पर चलकर धन कमाना पसंद करेंगे। निवेश के लिए भी समय अनुकूल है।
मिथुन
मिथुन राशि के जातक एकांत में अपने काम को पूरा करने का प्रयास करेंगे। अपने काम को लेकर रिसर्च करने के लिए उपयुक्त समय है। ज्यादा से ज्यादा मैटेरियलिस्टिक चीजों को एकत्रित करने पर धन खर्च करने का योग है। आज आपको थोड़ा सा पैसे बचाकर चलने की जरूरत है।
कर्क
कर्क राशि के जातकों की कल्पना शक्ति बहुत अच्छी रहेगी। इसके बलबूते भविष्य की योजनाएं बनाने में मदद मिलेगी। अपने काम से नाम कमाने को लेकर बहुत महत्वकांक्षी रहेंगे। कमाई की अच्छी संभावना बनी हुई है। साझेदारी से संबंधित काम की शुरुआत के लिए निवेश का योग भी बनता है।
सिंह
सिंह राशि के जातकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती है। अपनी कल्पना शक्ति का उपयोग करके अपना विशिष्ट स्थान बनाने में कामयाब रहेंगे। स्थानांतरण की संभावना बन रही है। नई ट्रेनिंग को पाने के लिए भी उपयुक्त समय है। आर्थिक लिहाज से समय अनुकूल है परंतु खर्चो को भी नियंत्रित रखें। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए मेडिटेशन करें।
कन्या
कन्या राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। परिस्थितियां बहुत अनुकूल नहीं रहेगी। किस्मत भी आपका साथ नहीं देगी, इसलिए जोखिम पूर्ण कार्य में हाथ डालने से आपको बचना चाहिए। कामकाज से संबंधित जरूरी विचार विमर्श होगा। धन संबंधित मामलों में दिन अच्छा है, समृद्धि बढ़ेगी।
तुला
तुला राशि के जातकों को बोलते समय सावधानी रखनी चाहिए। आपकी वाणी आपके काम को खराब कर सकती है। वित्तीय मामलों में निर्णय लेने को कुछ समय के लिए टाल दे। गलत निर्णय नुकसान का कारण बन सकता है। रिसर्च कामों से जुड़े हुए जातकों को अच्छा लाभ होगा
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों का काम के प्रति जुनून उनको नई ऊंचाइयां प्रदान करेगा। जो लोग पार्टनरशिप में है, उनको अपनी पार्टनर पर आंख बंदकर विश्वास नहीं करना चाहिए। नियम और शर्तों पर खुलापन रखेंगे तो अच्छा रहेगा। आज अपने पराक्रम प्रदर्शन के द्वारा बड़ी मात्रा में धन कमाने में कामयाब रहेंगे।
धनु
धनु राशि के जातकों को उनके अधीनस्थ कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। अपने लोन के पेमेंट के लिए खर्च को कम करने पर ध्यान देंगे। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए व्यवस्थित दिनचर्या को अपनाएंगे। धन संबंधित मामलों में दिन अच्छा है। रुका हुआ पैसा भी वापस प्राप्त होगा।
मकर
मकर राशि के जातकों में भ्रम की स्थिति रहेगी। अत्याधिक आत्मविश्वास की वजह से दूसरों से दूसरों की सलाह पर विश्वास नहीं करेंगे। शेयर, सट्टा आदि में पैसा लगाने से आपको बचना चाहिए, नुकसान की आशंका बन जाती है। कमाई के मुकाबले खर्चों की अधिकता रहेगी।
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों को बहुत मेहनत के बाद भी अपने काम से पहचान नहीं प्राप्त होगी। धैर्य बनाए रखें और अनुकूल समय आने का इंतजार करें। आर्थिक लिहाज से समय अनुकूल रहेगा। कोई नया काम शुरू करने की योजनाएं बनेंगी। खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे।
मीन
मीन राशि के जातकों के नवीन विचार तरक्की प्रदान करने में सहायक बनेंगे। पूरे आत्मविश्वास के साथ उच्च अधिकारियों से अपनी मुश्किलों के बारे में बात कर पाएंगे। उच्च अधिकारी आपके सपॉर्ट में रहेंगे। मान सम्मान और धन दोनों की प्राप्ति होगी। निवेश समृद्धिदायक रहेगा।















