करियाना की दुकान से अवैध शराब पकड़ी

Crime Kasauli

DNN कसौली

कसौली पुलिस ने करियाना की एक दुकान से अवैध शराब पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। दुकान में रखी 7 बोतल अंग्रेजी व तीन बोतल देसी शराब के संबंध में दुकान मालिक पुलिस को कोई परमिट नहीं दिखा सका। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी सोलन अभिषेक यादव ने यह जानकारी दी।। उन्होंने बताया कि कसौली पुलिस की टीम ने एक गोपनीय सूचना के आधार पर गाँव बांध मे केदार नाथ की एक दुकान पर छापा मारा और वहां से उक्त शराब बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News