DNN कुल्लू
5 जनवरी। उप-आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी प्रदीप शर्मा ने सूचित किया है कि उनके विभाग की जिप्सी एचपी-34-0872 की नीलामी आगामी 20 जनवरी को प्रात 11 बजे उनके कार्यालय परिसर में की जाएगी।
प्रदीप शर्मा ने कहा कि नीलामी से पूर्व बोलीदाता किसी भी कार्य दिवस को वाहन का निरीक्षण कर सकता है। बोलीदाता को धरोहर राशि के रूप में दस हजार रुपये की राशि संबंधित अधिकारी के पास जमा करवानी होगी। नीलामी के तुरंत बाद नीलामी की पूरी राशि जमा करनी होगी। वाहन ले जाने की अनुमति राशि जमा करवाने के बाद दी जाएगी। नीलामी के उपरांत पंजीकरण अथवा किसी भी प्रकार का खर्चा स्वयं सफल बोलीदाता का ही होगा।















