पुरस्कार के लिए युवा संस्थाएं व नोडल क्लब 25 जनवरी तक करें आवेदन

Himachal News Others Una
DNN ऊना
05 जनवरी। हिमाचल प्रदेश राज्य युवा बोर्ड द्वारा चालू वित्त वर्ष के लिए राज्य स्तर पर राष्ट्र निर्माण विशेषकर युवा विकास व सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वैच्छिक युवा संस्थाओं व नोडल क्लबों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी ऊना कुलदीप शर्मा ने बताया कि ये पुरस्कार जनवरी माह में विभिन्न स्वयंसेवी युवा संस्थाओं व नोडल क्लबों द्वारा किए गए युवा विकास उन्मुख स्वैच्छिक गतिविधियों के लिए ही देय होंगे। इस योजना के अंतर्गत राज्य स्तर पर राष्ट्रीय सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवा क्लबों को प्रथम स्थान के लिए 65000 रूपये, द्वितीय 50000 रूपये व तृतीय स्थान के लिए 35000 रूपये की नकद राशि से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इच्छुक युवा मंडल जिन्होंने गत तीन वर्षों में राष्ट्रीय विकास, राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक, समाजसेवा आदि सृजनात्मक गतिविधियों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है, वे अपनी संस्तुतियां जिला युवा सेवा एवं खेल कार्यालय ऊना में 25 जनवरी तक जमा करवा सकते हैं।

News Archives

Latest News