#Solan कोविड वैक्सीन के ड्राय रन को लेकर तैयारियों में जुटा स्वास्थ्य विभाग, बैठक में होनी है हर मुद्दे पर चर्चा

Himachal News Others Solan
DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)
04 जनवरी। प्रदेश में कोविड-19 वैक्सीन टीकाकरण की तैयारियों के लिए ड्राय रन किए जा रहे है। ड्राय रन के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग अपनी तैयारियों का भी आंकलन करेगा। साथ ही लोगों को वैक्सीन लगने के बाद कि स्थिति पर भी फोकस करेगा। सोलन जिला में भी कोविड वैक्सीन का ड्राय रन किया जाना है। जिला स्वास्थ्य विभाग इन दिनों इन सब चीजों को लेकर तैयारियों में जुटा है और टास्क फोर्स टीमें बनाई जा रही है, ताकि वेक्सिनेशन को लेकर हर तैयारी की जा सके। सोलन जिला में कोविड वैक्सीन के लिए ड्राय रन 11 जनवरी को होना है। बताया जा रहा है कि यह ड्राय रन सोलन जिला के पांच ब्लॉकों में होना है। इसके लिए चयनित किए गए स्थानों को लेकर खण्ड चिकित्सा अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक होनी है। यह बैठक मंगलवार को होनी है। साथ ही इस मुद्दे पर भी चर्चा होनी है कि वैक्सीनेशन के लिए चयनित जगह कितनी आरामदायक है, ताकि हर एक व्यक्ति आराम से वैक्सीनेशन के लिए पहुंच सके। ड्राय रन के लिए चयनित जगहों के साथ वैक्सीन के लिए जिला में 29 जगहों का चयन किया गया है।
बरहाल, स्वास्थ्य विभाग अभी 11 जनवरी को होने वाले ड्राय रन की तैयारियों में जुटा है। जिला के पांचों ब्लॉकों में ड्राय रन के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्देश जारी किए है और मंगलवार होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में निर्णय लिए जाएंगे।
बता दें कि साल 2021 के पहले ही दिन से कोरोना वैक्सीन को लेकर एक नई आस जगी थी, लेकिन अब दो वैक्सीन के आपात स्थिति में प्रयोग करने की मंजूरी भी मिली है। उधर, हिमाचल प्रदेश में वैक्सीन को लेकर ड्राय रन चले हुए है , ताकि उस स्थिति का पहले ही पता लगाया जा सके और उस दौरान हर स्थिति को आसानी से संभाला जा सके। हिमाचल प्रदेश में 11 जनवरी को राज्य स्तरीय ड्राय रन चलाया जाना है।
क्या कहना है सीएमओ सोलन का 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला स्वास्थ्य विभाग सोलन का कहना है कि 11 जनवरी को होने वाले कोविड वैक्सीन के ड्राई रन को लेकर तैयारियां चली हुई है। चयनित जगहों को लेकर बैठक के दौरान चर्चा होनी है। 05 ब्लॉक में यह कार्य किया जाना है।

News Archives

Latest News