जिला परिषद के 62 व पंचायत समिति के 420 उम्मीदवार चुनाव मैदान में-डाॅ. ऋचा वर्मा

Himachal News Kullu Others

DNN कुल्लू

4 जनवरी। नामांकन पत्रों की जांच के बाद जिला में जिला परिषद के 62 व पंचायत समितियों के लिए कुल 420 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त डाॅ. ऋचा वर्मा ने कहा कि नामांकन पत्रों की जांच का आज आखिरी दिन था।चुनाव मैदान में उतरने वाले उम्मीदवारों में जिला परिषद के लिए विकास खण्ड आनी से 14, निरमंड से 10, कुल्लू से 15, बंजार से 13 व नग्गर से 10 अभ्यर्थी शामिल हैं। छंटनी के दौरान किसी भी उम्मीदवार का नामांकन रद्द नहीं हुआ है।
इसी प्रकार, खण्ड विकास समितियों के लिए कुल्लू विकास खण्ड से 119, नग्गर से 80, बंजार से 76, आनी से 75 व निरमण्ड से 70 उम्मीदवार चुनाव की लड़ाई में हैं। केवल कुल्लू विकास खण्ड में दो नामांकन रद्द किए गए हैं।

News Archives

Latest News