DNN सोलन
पुलिस ने एक युवक को हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि सदर पुलिस की टीम राजगढ़ रोड पर गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस की नजर एक युवक पर पड़ी जोकि काली माता मन्दिर शामती के साथ लगे बैंच पर बैठा था । पुलिस टीम ने इसे पहचान लिया क्योंकि यह पहले भी हैरोइन के मामले में गिरफ्तार हुआ था। इस युवक के पास पहुंचकर टीमने युवक की तलाशी ली, तो उसके पास से 5.39 ग्राम हेरोईन बरामद हुई । आरोपी की पहचान अजीत राणा के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्टके तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।















