DNN सोलन ब्यूरो
01 जनवरी। साल के पहले दिन भी भारी संख्या में सैलानियों ने प्रदेश का रुख किया है। कालका-शिमला नेशनल हाई-वे पांच पर लगातार वाहनों की आवाजाही चली रही। वाहनों की अधिक संख्या होने के चलते जाम की समस्या भी बनी रही। अधिकतर जाम की स्थिति हाई-वे पर कुमारहट्टी में बनी थी, कुमारहट्टी में दोनों ओर वाहनों की लगभग दो किलोमीटर लंबी कतारें लगी रही और वाहन कछुआ चाल चले है। जाम की इस स्थिति से निपटने के लिए पुलिस के जवान मौके पर डटे रहे। उधर, पर्यटन क्षेत्रों में भी शुक्रवार को पर्यटकों की अधिक चहल-कदमी देखने को मिली है। पर्यटन क्षेत्र कसौली व बड़ोग में सुबह से ही पर्यटकों की भीड़ रही और देर शाम तक इसी प्रकार का माहौल बना रहा।

बता दें कि नववर्ष की पूर्व संध्या पर भी भारी संख्या में हिमाचल प्रदेश का रुख किया था। हाई-वे पर देर रात तक वाहनों की आवाजाही देखने को मिली थी। ठीक इसी प्रकार साल 2021 के पहले दिन पर्यटकों ने प्रदेश का रुख किया है और वाहनों की आवाजाही देखने को मिली है। इसके चलते कालका-शिमला नेशमल हाई-वे पांच पर कुमारहट्टी में दोनों ओर वाहनों की देर शाम तक लंबी लाइन लगी रही। हालांकि, हाई-वे ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनात रहे, जोकि कुमारहट्टी में लगे जाम को खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शुक्रवार को भी हाई-वे पर शिमला की ओर जाने वाले वाहनों की अधिकतर कतार रही, जबकि नीचे की ओर भी लगातार वाहन चले रहे।

गौरतलब हो कि नववर्ष को लेकर जिला सोलन पुलिस ने हाई-वे सहित पर्यटन क्षेत्रों में 306 जवानों की तैनाती की थी, ताकि किसी भी प्रकार के नियमो की अवहेलना न हो सके। साथ ही व्यवस्था ठीक प्रकार से रहे, इसको लेकर नौ सेक्टर भी बांटे गए थे। उधर, हाई-वे पर जाम का कारण फोरलेन निर्माण कार्य भी बना रहा। कुमारहट्टी में भी फ्लाईओवर निर्माण के कारण लगभग 700 मीटर का पेच संकरा होने के चलते यहां पर जाम की समस्या बन रही है।

पुलिस ने की कार्रवाई
पर्यटन क्षेत्रों में पुलिस पूरी तरह से मुस्तेदी से कार्य करती दिखाई दे रही है। किसी भी तरह की नियमों की अवहेलना न हो इसके लिए पुलिस ने सख्ती बरती हुई है। पुलिस द्वारा नाका लगाकर वाहनों को पूरी तरह से चेक किया जा रहा। गुरुवार को भी देर शाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है और हुड़दंग मचाने वालों पर शिकंजा कसा है। साथ मास्क व अन्य नियमों की अवहेलना पर पुलिस ने चालान भी काटे है और जुर्माना वसूला है। पुलिस ने नियमों की अवहेलना करने वालों पर 13 चालान किए है। इसी तरह पर्यटन क्षेत्र कसौली में भी 10 चालान किए गए है।














