DNN मंडी
01 जनवरी : जिला परिषद चुनावों के लिए नामांकन के दूसरे दिन शुक्रवार को जिला में कुल 95 नामांकन पत्र दाखिल किए गए । दूसरे दिन 90 उम्मीदवारों ने अपने परचे भरे, 5 ने एक-एक अतिरिक्त सैट दाखिल किया। इस तरह कुल 95 नामांकन पत्र प्राप्त हुए । यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने दी।
किस उपमंडल में कितने नामांकन
उन्होंने बताया कि पधर उपमंडल में शुक्रवार को 8 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए । डलाह वार्ड से रवि चंद तथा तेजेन्द्र कुमार, भराडू वार्ड से कमल ठाकुर, गोपाल सिंह (दो सैट) कुशाल भारद्वाज तथा बथेरी वार्ड शारदा देवी तथा राम देई ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए ।
करसोग उपमंडल से शुक्रवार को 10 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए, जिनमें चुराग वार्ड से बालक राम, प्यारे लाल, बेसर राम, ममेल से हिरा सिंह व श्याम सिंह सराहन वार्ड से किशोरी लाल, मेहर चंद, जगदीश चंद जबकि सांवीधार से सोनिका व मीरा ने नामांकन पत्र दाखिल किया ।
थुनाग उपमंडल में दूसरे दिन कुल 6 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए । रोड वार्ड से चुनी लाल, देवी सिंह, गोपाल सिंह, दुर्गा सिंह जबकि ब्रयोगी वार्ड से सीता राम व संजय कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया ।
बल्ह उपमंडल से दूसरे दिन 10 नामांकन पत्र दाखिल किए गए । भड़याल से राकेश कुमार, अश्वनी कुमारी, संदीप कुमार, पाल वर्मा, बैहल से अंजना देवी, तथा रूकमणी देवी, लोअर रिवालसर से प्रियंता शर्मा तथा उर्मिला शर्मा तथा कोट बल्ह से कृष्णा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया ।
धर्मपुर उपमंडल में शुक्रवार को 14 नामांकन पत्र दाखिल किए गए । नाबाही वार्ड से मनीष, प्रवीण कुमार, राजेन्द्र सूर्यवंशी (दो सैट), लौंगणी वार्ड से अनिल कुमार, रूप सिंह, रोशन लाल, दलीप कुमार, निर्मल शर्मा, जगदीष चंद (दो सैट), दतवाड़ वार्ड से निशा देवी, ग्रयोह वार्ड से भूपेन्द्र सिंह (दो सैट) नामांकन पत्र के दाखिल किए ।
सदर उपमंडल में शुक्रवार को 11 नामांकन पत्र दाखिल हुए, जिनमें नगवांई वार्ड से गीता देवी, सुनीता कुमारी, कटौला वार्ड से नीष देवी, संजो देवी, भीमी देवी जनेड वार्ड से रविन्द्र कुमार, हरीश चंद, वेद प्रकाश, रणजीत सिंह तथा कोटली वार्ड से कमलेश कुमारी व पूनम कुमारी ने अपने परचे दाखिल किए ।
सरकाघाट उपमंडल में नामांकन के दूसरे दिन 7 नामांकन दाखिल किए गए । थौना वार्ड से चंद्र मोहन, पवन कुमार, मनोहर लाल, बलद्वाड़ा वार्ड से सुनीता, प्रिया वर्मा, कल्पना देवी तथा कोट वार्ड से ज्ञान चंद ने नामांकन पत्र दाखिल किए ।
जोगेन्द्रनगर उपमंडल में शुक्रवार को 9 नामांकन पत्र दाखिल किए गए । लांगणा वार्ड से निर्मला राणा, ढेलू वार्ड से कुसमा देवी, कल्पना, मीना देवी, रितु देवी, बीना देवी, नेरघरवासड़ा वार्ड से विजय कुमार, अजय कुमार और सुरेश कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किए ।
सुन्दरनगर उपमंडल से शुक्रवार को 6 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए । डैहर वार्ड से चमन राही, खिलड़ा से भुतली राम व हेम सिंह ठाकुर जितेन्द्र तथा महादेव से नंद लाल, जसवीर सिंह व किशोरी लाल ने नामांकन पत्र दाखिल किए ।
गोहर उपमंडल में 14 नामांकन पत्र दाखिल किए गए । थाची वार्ड से शकुन्तला देवी व हेमा देवी, नौण वार्ड से बलदेव सिंह ठाकुर, जगत राम, दिनेष चंद, केष्व राम, दयाल चंद भारद्वाज, गीता राम, उर्मिला देवी, मझोठी वार्ड से द्रोपती देवी, बासा वार्ड से बीरबल, ज्ञान चंद, (दो सैट) कांतादेवी ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए ।















