DNN बिलासपुर
1 जनवरी। रिटर्निंग ऑफिसर एवं एसडीएम जिला परिषद घुमारवीं शशिपाल शर्मा ने बताया कि 1 जनवरी, 2021 को जिला परिषद के लिए कुल 11 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए जिसमें जिला परिषद वार्ड न0 1 हटवाड़ से 3 उम्मीदवारों ने, जिला परिषद वार्ड न0 2 डंगार से 3 उम्मीदवारों, जिला परिषद वार्ड न0 3 कुठेड़ा से 1 और जिला परिषद वार्ड न0 4 ननावां से 4 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
रिटर्निंग ऑफिसर एवं एसडीएम जिला परिषद नैना देवी जी स्थित स्वारघाट हुसन चंद ने बताया कि 1 जनवरी, 2021 को जिला परिषद के लिए कुल 3 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए जिसमें से जिला परिषद के वार्ड न0 13 स्वाहण से 1 उम्मीदवार और जिला परिषद के वार्ड न0 14 कोटखास से 2 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
रिटर्निंग ऑफिसर एवं एसडीएम जिला परिषद सदर बिलासपुर रामेश्वर दास ने बताया कि 1 जनवरी, 2021 को कुल 11 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए जिसमें जिला परिषद के वार्ड न0 9 बामटा से 4 उम्मीदवारों, जिला परिषद के वार्ड न0 10 बरमाणा से 3 उम्मीदवार, जिला परिषद के वार्ड न0 11 नम्होल से 2 उम्मीदवारों, जिला परिषद के वार्ड न0 12 कोटला से 2 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
रिटर्निंग ऑफिसर एवं एसडीएम जिला परिषद झण्डूता बिलासपुर विकास ने बताया कि 1 जनवरी, 2021 को कुल 14 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए जिसमें जिला परिषद के वार्ड न0 5 बरठीं से 3 उम्मीदवार, जिला परिषद के वार्ड न0 6 बैहना ब्राहमणा से 1 उम्मीदवार, जिला परिषद के वार्ड न0 7 जेजवीं से 4 उम्मीदवारों, जिला परिषद वार्ड न0 8 और बैहना जट्टां से 6 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।















