मुख्यमंत्री को गोविंद ठाकुर ने तीन सालों के अभूतपूर्व विकास के लिए दी बधाई

Kullu Others

DNN कुल्लू

27 दिसम्बर। शिक्षा व कलाभाषा एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने प्रदेश में तीन सालों में किए गए अभूतपूर्व विकास व जनकल्याण के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को बधाई दी है। वह शिमला में आयोजित प्रदेश सरकार के तीन साल के समारोह के दौरान अपने विधानसभा क्षेत्र मनाली में भाजपा पदाधिकारियों व आम लोगों के साथ मौजूद रहे। एक संदेश में गोविंद ठाकुर ने कहा कि पिछले तीन सालों में प्रदेश का ऐसा कोई क्षेत्र नहीं जहां विकास की लौ नहीं पहुंची होऐसा कोई व्यक्ति नहीं जिसे सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त नहीं हो रहा हो। समाज का आर्थिक व सामाजिक कायाकल्प करने में प्रदेश सरकार कोई कोर कसर नहीं छोडना चाहती।गोविंद ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के लोग सौभाग्यशाली है जिन्हें जय राम ठाकुर जैसा युवाकर्मठ और साफ सुथरी छवि वाले मुख्यमंत्री मिले हैं। वह ग्रामीण परिवेश और किसान परिवार से आते हैं और हर स्तर पर हर व्यक्ति की पीड़ा को समझते हैं। आम जन की समस्याओं और शिकायतों का समाधान करने के लिए प्रदेश में जनमंच शुरू किया गया। जनमंच में अंतिम छोर पर बैठा व्यक्ति जब सरकार से सीधे बात करता हैअपनी समस्या रखता है तो सही मायने में लोकतंत्र दिखाई देता है।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने लोगों के सामाजिक व आर्थिक उत्थान की अनेकों योजनाएं व कार्यक्रम चलाए हैं जिनका लोगों को परोक्ष व अपरोक्ष लाभ प्राप्त हो रहा है। गृहिणी सुविधा योजनाहिमकेयरसहारास्वावलंबनमुख्यमंत्री खेत संरक्षणहर घर को नल जैसी महत्वकांक्षी योजनाएं लाई जिनसे लोगों को आशातीत लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के संकट के बीच हालांकि निर्माण कार्यों में कुछ महीने बाधा आईलेकिन इन्हें पुनः दो गुणी रफ्तार से बहाल किया गया है। गोविंद ठाकुर ने कहा कि अटल टनल विशेषकर कुल्लू-मनाली व लाहौल स्पिति के लोगों के लिए बहुत बडे़ तोहफे के रूप में उभरी है। सर्दियों के दौरान जिला की पर्यटन गतिविधियां थम सी जाती थीलेकिन टनल के कारण यहां पर्यटकों की आमद सर्दियों में कई गुणा रिकार्ड की जा रही है। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अनेक अवसर सृजित हुए हैं। मनाली में शिक्षा मंत्री के साथ नगर परिषद की अध्यक्षा नीना ठाकुर, चंद्रा पदान, मनोज लिर्जे, निहाल चंद ठाकुर, शिव राम ठाकुर, मनोज सूद सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। मण्डलाध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुरमहासचिव ठाकुर दासजिला महामंत्री अखिलेश कपूरप्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर सहित अनेक गणमान्य लोगों ने ये कार्यक्रम वर्चुअल माध्यम से विभिन्न स्थानों से देखा। बंजार के विधायक सुरेन्द्र शौरी ने भाजपा पदाधिकारियों व आम लोगों के साथ वर्चुअल कार्यक्रम को बंजार से देखा। उन्होंने क्षेत्र में विकास को गति प्रदान करने के लिए लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं हैयदि सभी लोगों के सहयोग की हमेशा दरकार रहती है ताकि विकास कार्यों के निष्पादन में बाधा न आए। उन्होंने प्रदेश में शानदार शासन के लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी।  
जिलाध्यक्ष भीमसेन ने भी दी मुख्यमंत्री को बधाई
भाजपा के जिलाध्यक्ष भीमसेन प्रदेश सरकार के तीन साल के सादगीपूर्ण जश्न को देखने के लिए सैंज पहुंचे जहां भाजपा के अनेक कार्यकर्ता भी जुड़े। मीडिया से अनौपचारिक बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री को प्रदेश के विकास के लिए किए गए प्रयासों के लिए बधाई देते हैं और भविष्य में इससे भी तेज रफ्तार के साथ विकास व जनकल्याण के कार्यों को करने की अपेक्षा करते हैं। उधरकुल्लू भाजपा कार्यालय परिसर में भी एलईडी स्थापित की गई थीजहां भाजपा के पदाधिकारियों सहित आम लोगों ने प्रदेश सरकार के तीन साल के कार्यक्रम में वर्चुअली भाग लिया। इस मौके पर राज्य येाजना बोर्ड के सदस्य युवराज बोद्धअमित सूदनयना सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। 

News Archives

Latest News