प्रथम चरण में 81 पंचायतों के लिए होगा मतदान

Kullu Others Politics

DNN कुल्लू

24 दिसम्बर। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त डाॅ. ऋचा वर्मा ने कहा कि कुल्लू जिला में प्रदेश के अन्य भागों की भांति पंचायती राज संस्थानों के लिए विभिन्न तीन चरणांे में मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 17 जनवरी 2021 को जिला की 81 ग्राम पंचायतों के लिए किया जाएगा। इनमें विकास खण्ड कुल्लू की 26, बंजार की 13, नग्गर की 18, आनी की 13 व निरमण्ड की 11 पंचायतें शामिल हैं।
इसी प्रकार, 19 जनवरी, 2021 को दूसरे चरण में जिला की 78 ग्राम पंचायतों के लिए निर्वाचन होगा। इनमें विकास खण्ड कुल्लू की 26, बंजार की 13, नग्गर की 17, आनी की 12 व निरमण्ड की 10 पंचायतें शामिल हैं। तीसरे चरण का मतदान 21 जनवरी, 2021 को होगा और इस दिन जिला की 76 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। इनमें विकास खण्ड कुल्लू की 24, बंजार की 13, नग्गर की 16, आनी की 12 व निरमण्ड की 11 पंचायतें शामिल हैं। जिला में कुल 235 ग्राम पंचायतें व 1387 वार्ड हैं।
उन्होंने कहा कि उपरोक्त के साथ जिला की चार ग्राम पंचायतों में चुनाव नहीं होगा। इनमें विकास खण्ड आनी की नम्होग तथा जाबन जबकि विकास खण्ड नग्गर की सोयल व करजां ग्राम पंचायत शामिल हैं।

News Archives

Latest News