श्री नैना देवी जी शक्तिपीठ में नव वर्ष मेले के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालक दण्ड़ाधिकारी/सैक्टर अधिकारी नियुक्त

Bilaspur Others

DNN बिलासपुर

24 दिसम्बर। जिला दण्डाधिकारी भा0प्र0से0 रोहित जम्वाल ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री नैना देवी जी शक्तिपीठ में नव वर्ष के उपलक्ष्य में 29 दिसम्बर, 2020 से 2 जनवरी, 2021 तक मनाए जाने वाले नव वर्ष मेले के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला राजस्व अधिकारी बिलासपुर देवी राम, नायब तहसीलदार वन्दोवस्त भू-व्यवस्था घुमारवीं कृष्ण लाल, नायब तहसीलदार, कार्यालय मुख्य अरण्यपाल (वन) बिलासपुर रूप लाल तथा नायब तहसीलदार, भू-अर्जन कार्यालय लोक निर्माण विभाग, बिलासपुर प्रकाश चन्द को 31 दिसम्बर, 2020 से 2 जनवरी, 2021 की अवधि के दौरान कार्यपालक दण्ड़ाधिकारी/सैक्टर अधिकारी के तौर पर नियुक्त किया गया है।
उन्होंने सभी कार्यपालक दण्डाधिकारियों/सैक्टर अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे 30 दिसम्बर को सायं 5 बजे तक मेला अधिकारी श्री नैना देवी जी को रिपोर्ट करें, जो इन अधिकारियों की तैनाती सैक्टरों में सैक्टर मैजिस्ट्रेट के तौर पर करेंगे।

News Archives

Latest News