नए साल के जश्न व पंचायती राज चुनाव के लिए शिमला पुलिस ने कसी कमर

Crime Shimla

DNN शिमला

पर्यटन स्थल पहाड़ो की रानी शिमला में कोरोना काल में नए साल के जश्न की तैयारियों को लेकर शिमला पुलिस ने कमर कस ली है। नए साल में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहे। इसलिए एसपी शिमला ने पुलिस एएसपी व डीएसपी के साथ बैठक आयोजित की। एसपी ने इन अफसरों को नए साल के जश्न व पंचायत चुनावों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए है।

एसपी शिमला मोहित चावला ने बताया कि कारोना काल में प्रोटोकॉल का पालन करवाने व नए साल के जश्न सहित पंचायत चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था की पुख़्ता किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नए साल के जश्न के लिए शिमला के 80 फ़ीसदी हॉटेल बुक हो चुके है। यदि जश्न में भीड़ होती है तो पुलिस उससे निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। पंचायत चुनावों में जहां जितनी जरूरत होगी पुलिस ड्यूटी देगी।

News Archives

Latest News