मतदान सूची में नाम न दर्ज हुआ तो सोलन की इस पंचायत के लोग करेंगे पंचायत चुनावों का बहिष्कार

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)

23 दिसंबर। पंचायत चुनावों की वोटर लिस्ट में नाम न होने से गुस्साएं लोगों ने पंचायत चुनावों का बहिष्कार करने की चेतावनी दे दी है। मामला विकास खंड सोलन की ग्राम पंचायत बसाल का है। बताया जा रहा है कि यहां पर लगभग 200 से अधिक लोगों के वोटर लिस्ट में नाम नहीं है। उधर, मतदान सूचियों में नाम दर्ज करवाने के लिए जिला पंचायत कार्यालय में लोगों की भीड़ उमड़ी रही। दूरदराज के क्षेत्र से भी लोग अपनी वोट बनाने के लिए दिनभर कतार में लगे रहे। साथ ही लोगों ने कमरे में काम करने का विरोध भी जताया है। लोगों का कहना है कि यह कार्य कोरोना वायरस को देखते हुए खुले स्थान पर आयोजित करवाया जाना चाहिए था, ताकि एक स्थान पर भीड़ एकत्र न हो सके।

वोट बनाने के लिए आए अमन और लोकेश का कहना है कि जब प्रशासन से वोटर लिस्ट मांगी गई थी, तो उस समय उन्हें वोटर लिस्ट नहीं दी गई। अब जब वोटर लिस्ट दी गई है, तो कुछ गांव के लोगों का वोटर लिस्ट में नाम ही नहीं है। वहीं, अब जिला पंचायत ऑफिस वोट बनाने के लिए पहुंचे हैं, तो यहां पर लोगों की भीड़ देखने को मिल रही हैं।

बसाल पंचायत के गडियाला निवासी बलवंत ठाकुर का कहना है कि उनकी पंचायत के करीब 200 लोगों की वोट मतदान सूचि में नहीं है।  इसी के चलते गुस्साएं लोगों ने पंचायत चुनावों का बहिष्कार करने का मन बना लिया है। लोगों का कहना है कि उन्हें मत  करने का अधिकार है, लेकिन वोटर लिस्टों से नाम न होने के चलते उनका यह अधिकार भी इस बार छिनता हुआ दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि अंतिम दिन  में लोगों के नाम दर्ज न हुए तो पंचायती राज चुनाव का बहिष्कार करेंगे।

धर्मपुर के ग्राम पंचायत रौड़ी के दिनेश शर्मा का कहना है कि कोविड-19 के दृष्टिगत इस प्रकार से लोगों का जमावड़ा नहीं लगाना किए था। इसके लिए अभी और समय मिलना चाहिए ताकि लोग मतदान सूचि में अपना नाम दर्ज करवा सके।

 

News Archives

Latest News