DNN कुल्लू
23 दिसम्बर। सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल नम्बर-1 कुल्लू ने सूचित किया है कि 11 केवी ढालपुर-1 फीडर के अंतर्गत आने वाले 250 केवीए सीवरेज प्लांट ट्रांसफार्मर, 100 केवीए लंका बेकर ट्रांसफार्मर, 250 केवीए राजकीय डिग्री काॅलेज ट्रांसफार्मर तथा 100 केवीए कन्या छात्रावास ट्रांसफार्मर के आवश्यक रख-रखाव व विद्युत लाईनों की मुरम्मत कार्य के चलते लंका बेकर, राजकीय डिग्री काॅलेज और इसके आस-पास के क्षेत्रों में 24 दिसम्बर (वीरवार) को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने इस दौरान उपरोक्त क्षेत्र के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।















