ITI पास के लिए Interview इस दिन  

Education Una
DNN ऊना
21 दिसम्बर। आईटीआई ऊना में महाराजा व्हाइटलाइन एण्ड टेफल, नालागढ़ द्वारा फिटर, टर्नर, मकैनिस्ट, मोटर मकैनिक, डीजल मकैनिक, वैल्डर, इलैक्ट्रॉनिक्स, इलैक्ट्रीशियन व पलंबर के ट्रेड में आईटीआई पास अभ्यर्थियों के लिए 24 दिसम्बर को पीर निगाह रोड़ पर स्थित नये आईटीआई भवन में साक्षात्कार लिया जाएगा। यह जानकारी देते हुए आईटीआई प्रधानाचार्य यशपाल रायजादा ने बताया कि कम्पनी दवारा चयनित अभ्यार्थीयों को 9000 रुपये मासिक मानदेय दिया जायेगा। साक्षात्कार के लिए इच्छुक अभ्यार्थी अपने सारे प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो पास-पोर्ट साईज फोटो सहित उपस्थ्ति हो सकते है ।

News Archives

Latest News