पुलिस ने चालानों से वसूला 86500 रुपए जुर्माना

Crime Solan

DNN सोलन

पुलिस ने जिला में यातायात नियमों को उल्लंघन करने पर चालान करके एक दिन में 86500 रुपए जुर्माना वसूला है। पुलिस ने रविवार को यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर शिकंजा कसते हुए 296 चालान किए है। एसपी अभिषेक यादव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिला सोलन में मोटर वाहन अधिनियम के नियमों की अवहेलना करने पर सोलन पुलिस ने 296 चालान किए और मौके 86500 रुपए जुर्माना वसूला गया है। इस दौरान बिना हेल्मेट के 40, बिना सीट के 70, आईडल पार्किंग के 29, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के 23, ओवर स्पीड के 41 व 93 अन्य चालान किए गए।

News Archives

Latest News