लोअर पंजावर के वार्ड नंबर 6 में बना कंटेनमेंट जोन

Others Una

DNN ऊना

19 दिसंबर। कोरोना पॉजिटिव नया मामला आने पर ग्राम पंचायत लोअर पंजावर के वार्ड नंबर 6 में अमर चंद के घर से दीक्षा के घर तक के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। यह जानकारी देते हुए एसडीएम हरोली गौरव चौधरी ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिए यह आदेश जारी किए हैं। कंटेनमेंट जोन में अब कर्फ्यू में ढील नहीं दी जाएगी जबकि इन क्षेत्रों में रह रहे विद्यार्थियों, जिनमें कोविड-19 के लक्षण न हों, उन्हें परीक्षा देने के लिए जाने की अनुमति रहेगी। उन्होंने बताया कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से आगामी आदेशों तक लागू रहेंगे।

 

News Archives

Latest News