कुपवी का व्यक्ति परवाणू में चरस के साथ ARREST 

Kasauli Others Solan
DNN परवाणू (सोलन)
19 दिसंबर। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में पुलिस ने शिमला के कुपवी क्षेत्र का एक व्यक्ति को नशीलें पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार परवाणू पुलिस की टीम गश्त पर थी।  इस दौरान कालका-शिमला नेशनल हाई-वे पांच पर (ओल्ड रोड) हिमाचल पथ परिवहन निगम के पम्प के पास व्यक्ति पर संदेह होने पर पुलिस ने तलाशी ली। तलाशी लेने पर विशाल कुमार उम्र 23 वर्ष निवासी कुपवी, शिमला के पास से 284 ग्राम चरस बरामद की है। इसकी पुष्टि पुलिस थाना प्रभारी रविंद्र ने की है।  उन्होंने बताया कि व्यक्ति से पूछताछ चली हुई है।  मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।

News Archives

Latest News