DNN कुल्लू
15 दिसम्बर। भारत-पाक युद्ध-1971 में भारत की पाकिस्तान पर जीत का उत्सव 16 दिसम्बर को ‘विजय दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है। विजय दिवस के राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन शिमला में होगा। कुल्लू में इस कार्यक्रम को लाईव दिखाने के लिए ढालपुर मैदान में बड़ी एल.ई.डी. स्क्रीन स्थापित की गई है।
उपायुक्त डाॅ. ऋचा वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम दोपहर 12 बजे आरंभ होगा। ढालपुर मैदान में सामाजिक दूरी के नियमों का ख्याल रखते हुए 50 लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में जिला के भूतपूर्व सैनिकों को आमंत्रित किया गया है।
डाॅ. ऋचा वर्मा ने लोगों से आग्रह किया है कि ढालपुर मैदान में एक जगह पर भीड़-भाड़ न करें। मैदान में लोग चलते समय कार्यक्रम को देख सकते हैं।