जिला में शुक्रवार को कोरोना वायरस से एक महिला ने तोड़ा दम, 46 नए केस

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो
11 दिसंबर। जिला सोलन में शुक्रवार को भी कोरोना वायरस से पीड़ित एक महिला इलाज के दौरान दम तोड़ा है। यह महिला नौणी क्षेत्र की रहने वाली थी और आईजीएमसी शिमला में महिला का इलाज चला हुआ था। उधर, जिला में शुक्रवार को भी 46 लोग कोरोना की गिरफ्त में आए है। इनमे आरटीपीसीआर के जरिए 20, ट्रुनेट के जरिए 01 व रैपिड एंटीजन टैस्ट के जरिए 25 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने की है। उन्होंने बताया कि जिला सोलन में शुक्रवार को 46 पॉजिटिव और 01 महिला की मौत हुई है।
उन्होंने बताया कि जिला में 473 सैम्पलों की जांच की गई है। इनमे सीआरआई कसौली में आरटीपीसीआर के जरिए 131 सैम्पलों की जांच की गई है। इनमे से 20 सैम्पलों की रिपोर्ट पॉजिटिव, 59 सैम्पल नेगेटिव व 52 सैम्पलों की रिपोर्ट आना बाकी है।
ट्रुनेट के जरिए जिला में 01 सैम्पल जांचा गया है जोकि पॉजिटिव आया है।
इसी तरह जिला में रैपिड एंटीजन टैस्ट के माध्यम से 341 सैम्पलों की जांच की गई है। इनमे 25 पॉजिटिव व 311 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
जिला में शुक्रवार को 24 पुरुष व 22 महिलाएं कोरोना वायरस से संक्रमित हुई है। इनमे सोलन से 20, बद्दी से 01, नालागढ़ से 06, अर्की से 09, कंडाघाट से 01, धर्मपुर से 01, सेरी से 02 मामले है। आईएलआई कैटेगिरी के 14, डारेक्ट कॉन्टेक्ट 14, गर्भवती महिला 02, एसएआरआई 01, वालंटियर 08, ट्रेवलर्स 07 है।
उन्होंने बताया कि 65 वर्षीय महिला की कोरोना वायरस से इलाज के मौत हुई है। महिला की उम्र 65 वर्ष थी और क्षेत्रीय अस्पताल में महिला का सैम्पल रैपिड एंटीजन टैस्ट के माध्यम से जांचा गया था। महिला की तबियत बिगड़ने पर एमएमयू में भर्ती किया गया था जहां से महिला को आईजीएमसी रैफर किया गया था।

News Archives

Latest News