हरोली और ऊना में नये क्षेत्र बने कंटेनमेंट जोन

Others Una
DNN ऊना
11 दिसंबर। जिला में कोरोना संक्रमण के नए पॉजिटिव मामले आने पर संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिए उपमंंडल अधिकारियों द्वारा संबंधित क्षेत्रों में कंटेनमेंट जोन निधारित करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। कंटेनमेंट जोन में अब तुरंत प्रभाव से आगामी आदेशों तक कफ्र्यू में ढील नहीं दी जाएगी जबकि इन क्षेत्रों में रह रहे विद्यार्थियों, जिनमें कोविड-19 के लक्षण न हों, उन्हें परीक्षा देने के लिए जाने की अनुमति रहेगी।
एसडीएम ऊना डॉ. सुरेश जसवाल ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि एमसी ऊना के वार्ड नं० 1 में अजय कुमार के घर को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।
एसडीएम गौरव चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि हरोली उपमंडल के तहत सलोह के वार्ड नं० 1 में राम किशन के घर से योगराज के घर, घालूवाल के वार्ड नं० 4 में कर्नल तरसेम सिंह और दीवान चंद के घर, ईसपुर के वार्ड नं० 5 में कुलदीप पाठक के घर से ललित पाठक के घर, लोअर पंजावर के वार्ड नं० 1 में बलदेव सिंह के घर से जसवंत सिंह के घर, धर्मपुर के वार्ड नं० 4 में सुरदारी लाल के घर से रजनी देवी के घर को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।

News Archives

Latest News