DNN ऊना
11 दिसंबर। केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने स्वास्थ्य विभाग ऊना के लिए 300 पीपीई किट्स, मास्क, थर्मल स्कैनर, सर्जिकल गल्ब्स तथा सैनिटाइजर की खेप भेजी है। सीएमओ ऊना डॉ. रमण कुमार शर्मा ने यह सामग्री ग्रहण की।
सीएमओ ने कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कोरोना से निपटने के लिए यह सामग्री स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध करवाई है, जिसके लिए वह अनुराग ठाकुर के आभारी हैं तथा इस सामग्री को फ्रंट लाइन वर्कर्स को उपलब्ध करवाया जाएगा। डॉ. शर्मा ने कहा कि महामारी के शुरूआती दिनों से ही उनका सहयोग स्वास्थ्य विभाग को मिलता रहा है। सांसद मोबाइल सेवा के तहत कार्य कर रही 4 एंबुलेंस भी उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध करवाई हैं, जिससे महामारी से निपटने में लाभ मिला।
इसके अलावा अब केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने सांसद मोबाइल सेवा में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों के माध्यम से होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे कोरोना संक्रमितों की मदद की पेशकश भी की है। मोबाइल सेवा प्रत्येक ब्लॉक में जाकर होम आइसोलेशन वाले मरीजों की स्वास्थ्य जांच करेंगी, उन्हें दवाई की किट भी प्रदान करेंगी तथी सभी एंबुलेंस बीएमओ के अधीन कार्य करेंगी।
इसके अलावा अब केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने सांसद मोबाइल सेवा में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों के माध्यम से होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे कोरोना संक्रमितों की मदद की पेशकश भी की है। मोबाइल सेवा प्रत्येक ब्लॉक में जाकर होम आइसोलेशन वाले मरीजों की स्वास्थ्य जांच करेंगी, उन्हें दवाई की किट भी प्रदान करेंगी तथी सभी एंबुलेंस बीएमओ के अधीन कार्य करेंगी।डॉ. रमण कुमार शर्मा ने कहा कि अनुराग ठाकुर ने आगे भी मदद उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर डॉ. निखिल शर्मा भी उपस्थित रहे।















