सोलन नगर निगम का लोगो (LOGO) बनाए और इनाम पाए

Others Solan
DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)
11 दिसंबर। सोलन शहर को नगर निगम मिलने के बाद अब शहरवासी ही नगर निगम का चिन्ह तय करेंगे। यह लोगो शहरवासियों द्वारा एक प्रतियोगिता द्वारा आमंत्रित किए गए है। प्रतियोगिता में भाग लेकर शहरवासी चिन्ह डिजाइन करेंगे। शहरवासी 15 दिसंबर से 26 दिसंबर तक ईमेल व अन्य जरिए के माध्यम से नगर निगम का चिन्ह बनाकर नगर निगम कार्यालय में भेज सकते है। इसके बाद ही बेहतर नगर निगम का चिन्ह चुना जाएगा। साथ ही इस प्रतियोगिता में जितने वाले को नगर निगम समानित भी करेगी और 5,000 रुपए का नकद पुरुस्कार भी दिया जाएगा। यह जानकारी पत्रकारवार्ता के दौरान नगर निगम आयुक्त प्रशांत सरकेक ने दी है।  उन्होंने बताया कि सोलन नगर निगम का लोगो (LOGO) अभी नहीं बना है और इससे पहले भी नगर परिषद का कोई लोगो नहीं था, लेकिन अब शहरवासियों के माध्यम से ही लोगो को बताया जाएगा और इसके लिए वह कोई भी बेहतर लोगो बनाकर नगर निगम कार्यालय में भेज सकते है। अन्य जानकारी शहरवासियों को ऑनलाइन माध्यम से भी दी जाएगी।

News Archives

Latest News