DNN शिमला (सुनील)
भारत चुनाव आयोग के दिशा निर्देश अनुसार शिमला मंडल आयुक्त जीके श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शिमला बचत भवन में मतदाता सूचियों को दुरुस्त करने के लिए एक बैठक बुलाई गई। जिसमें अलग अलग पार्टी के प्रतिनिधियों सहित जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य नेगी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। शिमला मंडल आयुक्त ने अधिकारियों को मतदाता सूची में खामियों को दूर करने और कोई भी मतदाता मत अधिकार से वंचित न रहे इसको लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं । 
मंडल आयुक्त शिमला जीके श्रीवास्तव ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूचियों का वार्षिक विशेष संक्षिप्त पुनर्निरीक्षण किया जा रहा है ताकि 1 जनवरी 2021 को 18 साल पूरी कर चुके युवा का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो सके और जो लोग किसी दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके या किसी लड़की की शादी हो गयी या दो दो जगह पर किसी मतदाता का नाम दर्ज न हो या किसी की मृत्यु हो गयी है उसका नाम मतदाता सूची से काट दिया जाए इसके लिए अभियान चल रहा है।शिमला जिला के सभी पार्टी के प्रतिनिधियों से भी इसको लेकर सुझाव और जानकारी हासिल की गई है ताकि मतदाता सूची की विसंगतियों को दूर कर उसे दुरुस्त किया जाए ।















