सोलन पुलिस ने चरस के साथ किया व्यक्ति को ARREST

Crime Solan

DNN सोलन

पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस को फिर सफलता मिली है। पुलिस ने एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। इस व्यक्ति के पास से 48.33 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सोलन सदर पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर चैक किया और इसके पास से चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान वीरेंद्र निवासी सिरमौर के तौर पर हुई है डीएसपी रमेश शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

 

News Archives

Latest News