DNN सोलन ब्यूरो
06 दिसंबर। सोलन पुलिस ने गश्त के दौरान मारुति गाड़ी से नशीला पदार्थ बरामद किया है। पुलिस पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार थाना सदर पुलिस कर्मी देर रात गश्त पर थे। इस दौरान एक मारुति गाड़ी को चैकिंग के लिए रोका गया। चैकिंग करने पर गाड़ी से 7.03 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इस मारुति कर में चालक दीपांशु, मनीष, विपिन, प्रियांशु, विपिन सवार थे। इस मामले की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि गश्त के दौरान सोलन पुलिस ने पांच लोगों के पास से 7.03 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है। नशे के खिलाफ इसी प्रकार से पुलिस नशे के खिलाफ अपना अभियान चलाए रखेगी।















