शनिवार को SOLAN जिला में कोरोना से दो लोगों की हुई मौत

Others Solan

सोलन ब्यूरो
05 दिसंबर। जिला सोलन में बढ़ते मामलों के साथ कोरोना से मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। सोलन में शनिवार को 2 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई है। जिला में मौत का आंकड़ा 60 पहुंच गया है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने की है। उन्होंने बताया कि 59 वर्षीय व्यक्ति सोलन के रहने वाले थे। इन्हें क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से एमएमयू रैफर किया गया था, लेकिन इलाज के दौरान इनकी मौत हो गई है। दूसरे मामले में 73 वर्षीय व्यक्ति सोलन के ही रहने वाले थे। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में रैपिड एंटीजन टैस्ट के माध्यम से जांचे गए सैम्पल में रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और इनका इलाज चला हुआ था। इनकी भी इलाज के  दौरान मौत हुई है।

News Archives

Latest News