सोलन में अभी तक 41 लोग कोरोना संक्रमित, सीआरआई कसौली व ट्रूनेट के जरिए जांचे गए सैम्पलों की रिपोेर्ट आना बाकी

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो

05 दिसंबर। सोलन शहर बीते कुछ कोरोना हॉटस्पॉट क्षेत्र बना हुआ है। लगातार सोलन में बड़ी मात्रा में लोग कोरोना से संक्रमित हो रहे है। शनिवार को सोलन में रैपिड एंटीजन टैस्ट के माध्यम से जांचे गए सैम्पलों में से 41 सैम्पल कोरोना पॉजिटिव आए है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने की है। उन्होंने बताया कि जिला सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में रैपिड एंटीजन टैस्ट के माध्यम से सैम्पलों की जांच की गई। इन सैम्पलों में से 41  सैम्पल कोरोना संक्रमित निकलें है। हालांकि, अभी केंद्रीय अनुसन्धान संस्थान कसौली व ट्रूनेट के माधयम से जांचे गए सैम्पलों की रिपोेर्ट आना अभी बाकी है।

News Archives

Latest News