DNN कसौली (सोलन)
04 दिसंबर। कसौली के बनलगी-पट्टा सम्पर्क मार्ग पर एक कैंटर करीब 200 फीट नीचे खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह कैंटर गुरुवार देर रात गिरा है। पुलिस को सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कसौली थाना की चौकी कुठाड़ के गांव मटकुंडा के पास बनलगी–पट्टा संपर्क मार्ग पर एक कैंटर सड़क से करीब 200 फीट नीचे गिरा गया। इस कैंटर में गत्ता लोड था और इस कैंटर को कुलवंत निवासी कुनिहार चला रहा था। इस हादसे में चालक की मौत हो गई है। इस मामले की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने की। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज किया गया और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।















