स्वतंत्रता सेनानी सत्यमित्र बख्शी पंचतत्व में विलीन

Others Una
DNN ऊना
4 दिसंबर। वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी सत्यमित्र बक्शी आज पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके पौत्र संजीव बख्शी ने उन्हें मुखाग्नि दी। छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, विधायक राजेश ठाकुर, विधायक सतपाल रायजादा, एसडीएम डॉ. सुरेश जसवाल, स्वतंत्रता सेनानी सत्य भूषण शास्त्री, एमसी के जेई राजिंद्र सैनी, विवेक विक्कू, प्रिंस राजपूत तथा एसएचओ गौरव भारद्वाज सहित उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
सत्यमित्र बक्शी ने स्वतंत्रता संग्राम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया तथा समाज सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभाई। गरीब छात्रों को पढ़ाई के लिए लाखों रुपये की छात्रवृत्ति दी। उन्होंने मेरा भारत महान व संसार एक परिवार नामक दो पुस्तकें भी लिखी।

News Archives

Latest News