दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी सत्यमित्र बख्शी के परिजनों को प्रदान की गई सम्मान राशि

Others Una
DNN ऊना 
4 दिसंबर। दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी सत्यमित्र बख्शी के परिजनों को सम्मान राशि के रूप में 20 हजार रुपए प्रदान किए गए। तहसीलदार ऊना विजय राय ने आज वार्ड नंबर 7 में उनके घर जाकर सत्यमित्र बख्शी के भतीजे संजीव कुमार को धनराशि प्रदान की। इस अवसर पर रजनीश कुमार तथा अन्य उपस्थित रहे।
उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने स्वतंत्रता सेनानी सत्यमित्र बख्शी के देहांत पर शोक प्रकट किया है। अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को बख्शी ने प्रेरित किया है। आजादी के आंदोलन में उनकी भूमिका के साथ-साथ समाज सेवा की भावना को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। डीसी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

News Archives

Latest News