लालबत्ती चौक से हटाए अवैध विज्ञापन बोर्ड 

Others Una
DNN ऊना
3 दिसम्बर ।कार्यकारी अधिकारी एमसी ऊना विजय राय के निर्देश पर नगर परिषद् ऊना के स्टाफ द्वारा आज ऊना शहर में लालबत्ती चौक से लेकर रोटरी चौक तक सरकारी संपत्तियों पर लगे अवैध विज्ञापन बोर्डों को हटाया दिया गया। विजय राय ने बताया कि लोगों द्वारा बिना अनुमति लिये बिजली के खंबों पर अवैध रूप से विज्ञापन बोर्ड लगा दिये गये थे, जिन्हें आज हटा दिया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि नगर परिषद् ऊना द्वारा प्रति वर्गमीटर विज्ञापन बोर्ड लगाने के लिए मात्र 300 रूपये प्रतिवर्ष शुल्क निर्धारित किया गया है, जिसकी अदायगी करना तथा बोर्ड स्थापित करने के लिए अनुमति लेना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि इस मुहिम को भविष्य में भी जारी रखा जाएगा।

News Archives

Latest News