DNN ऊना
2 दिसंबर। ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य, पशुपालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर तथा छठे राज्य वित्तायोग अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने मंगलवार को मंत्रीमण्डल की बैठक में विधानसभा के शीतकालीन सत्र को रद्द करने के निर्णय का स्वागत किया है। कोरोना संक्रमण के सामुदायिक विस्तार को रोकने और लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने साहसिक और परिस्थितियों अनुसार सही निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर संवेदनशीलता दर्शाते हुए कोरोना काल में सकारात्मक निर्णय लेकर लोगों की सुरक्षा के साथ-साथ प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों को भी इस

वैश्विक महामारी से मजबूती से लडऩे को प्रेरित किया है।
उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश पहला एक राज्य है, जो घर-घर जाकर टैस्टिंग कर रहा है और जयराम सरकार का यह कदम कोविड की रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से कोरोना संक्रमितों से संपर्क किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें पॉजीटिव लोगों से नियमित संपर्क में रहकर समय-समय पर उचित परामर्श दे रही हैं। सरकार द्वारा कोरोना काल में प्रशासनिक सेवाओं को ऑनलाइन करके लोगों को राहत प्रदान की है, जिसका लोगों ने भी भरपूर लाभ उठाया।
सरकार द्वारा इस दौरान कोविट टैस्टिंग में और अधिक तेजी लाने के लिए के लिए प्रदेश के निजी अस्पतालों और प्रयोगशालाओं को भी शामिल करने के लिए निरीक्षण जारी हैं। स्वास्थ्य संस्थाओं में शीघ्र जांच और प्रशिक्षण के लिए पर्याप्त पैरामैडिकल स्टाफ भी उपलब्ध करवाया जाएगा। महामारी से निपटने के लिए सुरक्षा अभियान जारी किया गया है, जिससे जनता को काफी लाभ मिल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन को विभिन्न माध्यम से प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया है।
उन्होंने कहा विपक्ष महामारी के दौर में राजनीति कर रही है। लेकिन जयराम सरकार प्रदेश को जनता की सुरक्षा की चिंता है और इसके लिए दिन-रात काम कर रही है। सरकार को जनता की सुरक्षा को लेकर जो भी निर्णय लेना जरूरी होगा सरकार लेगी और कोरोना लड़ाई से लोहा लेने के लिए वर्तमान प्रदेश सरकार सक्षम है।















