DNN ऊना


विपणन के लिए भी सब्सिडी का प्रावधान
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत सरकार विपणन के लिए भी सब्सिडी प्रदान कर रही है। बर्फ़ की पेट्टी के साथ टूू-व्हीलर, थ्री व्हीलर, इंसुलेटेड फोर व्हीलर तथा वातानुकूलित वाहन की खरीद पर भी सब्सिडी दी जाती है। इसके अतिरिक्त अपना बर्फ़ तथा मछली के चारे का प्लांट लगाने और मछली बेचने के लिए आउटलेट निर्माण पर भी सब्सिडी का प्रावधान रखा गया है।
40 से 60 प्रतिशत तक मिलती है सब्सिडी
वरिष्ठ मत्स्य अधिकारी विवेक शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत बायोफ्लॉक तकनीक, आएएस तकनीक, बर्फ़ उत्पादन तथा मछली के चारे का प्लांट लगाने तथा आउटलेट निर्माण के लिए सरकार की ओर से 40 से 60 प्रतिशत तक सब्सिडी प्रदान की जाती है। महिलाओं, अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के लाभार्थियों को 60 प्रतिशत तथा सामान्य वर्ग के व्यक्तियों को 40 प्रतिशत सब्सिडी मिलती है। उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ लेने के लिए नज़दीकी मत्स्य कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
मत्स्य क्षेत्र में होगा सबसे अधिक निवेश
मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर बताते हैं कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना को वित्त वर्ष 2020-21 से 2024-25 तक सभी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में लागू किया जाना प्रस्तावित है। योजना के अंतर्गत मत्स्य क्षेत्र में होने वाला 20,050 करोड़ रुपए का निवेश सर्वाधिक निवेश है। इस योजना का लक्ष्य वर्ष 2024-25 तक मत्स्य उत्पादन में अतिरिक्त 70 लाख टन की वृद्धि करना है, ताकि मछुआरों और मत्स्य पालकों की आय को दोगुना किया जा सके। उन्होंने उम्मीद जताई कि मत्स्य पालन के क्षेत्र और सहायक गतिविधियों से हिमाचल प्रदेश में हज़ारों व्यक्तियों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोज़गार के अवसर पैदा होंगे।