DNN ऊना


बसाल में बने जल शक्ति विभाग का उपमंडल: कंवर
कार्यक्रम में ग्रामीण विकास व पंचायती राज वीरेंद्र कंवर ने बसाल में जल शक्ति विभाग का सब डिविजन खोलने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऊना सब डिविजन भी थाना कलां में शिफ्ट किया जाए। कंवर ने महेंद्र सिंह ठाकुर से कोहडरा-तूतड़ू पेयजल योजना के लिए नाबार्ड के माध्यम से भरपूर पैसा उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया। उन्होंने बीहड़ू में कानूनगो सर्किल को पुनर्गठित करने तथा क्यारियां में अलग पटवार सर्किल बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि आज कुटलैहड़ में 100 करोड़ की पेयजल योजनाओं पर कार्य चल रहा है, जिसके लिए वह जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने धन्यवादी है। कंवर ने कहा कि 150 करोड़ रुपए सडक़ों के निर्माण पर व्यय किए जा रहे हैं। 19 करोड़ रुपए से बंगाणा में मिनी सचिवालय, 10 करोड़ की लागत से ब्लॉक का भवन बनाया जा रहा है। इसी प्रकार से बंगाणा में अग्निशमन केंद्र, उप रोजगार कार्यालय खोला गया है तथा बंगाणा में 50 बैड का अस्पताल बनाया गया है। यहीं नहीं 10 करोड़ रुपए की लागत से थानाकलां में सीएचसी का भवन बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोहडरा तूतड़ू पेयजल योजना का निर्माण कार्य मई तक पूरा किया जाए,ताकि लोगों को इस योजना का लाभ मिल सके।यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष मास्टर तरसेम लाल, कुटलैहड़ महामंत्री कैप्टन प्रीतम डढवाल, गौ सेवा आयोग के सदस्य कृष्ण पाल शर्मा, हिमफैड निदेशक चरणजीत शर्मा, भाजपा कार्यकारी सदस्य विजय शर्मा, राम सिंह, मदन राणा, राजेंद्र रिंकू, राजेंद्र मलांगड़, जिला अनुसूचित जाति के अध्यक्ष सूरम सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमित वशिष्ठ, कमल देव, जिला परिषद सदस्य इंदु बाला, एम आर दड़ौच, राजू राणा, जोगिंदर पोनून, मनजीत शर्मा, जीत, शर्मा, कुटलैहड़ भाजपा मीडिया प्रभारी अजय शर्मा, संगीता देवी, सतीश कुमार, भीष्म कंवर, एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा, मुख्य अभियंता देवेश कुमार भारद्वाज, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति विभाग डॉ. शाम कुमार शर्मा, अधिशाषी अभियंता अरविंद सूद, एसडीएम विशाल शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।