DNN शिमला
27 नवंबर। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने हरियाणा सरकार पर आरोप लगाया है कि वह किसानों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।उन्होंने केंद्र सरकार को आलोचना करते हुए कहा है कि किसान विरोधी उनकी नीतियों ने आज देश के किसानों को अपनी आवाज उठाने के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर कर दिया है।
उन्होंने कहा है कि किसान जो मानव जाति का अन्न दाता है आज सरकार की दमनकारी नीतियों का शिकार बन गया है। कुलदीप सिंह राठौर ने आज एक बयान में किसानों को अपनी मांगों के समर्थन में दिल्ली कूच से रोकने के भाजपा सरकार के प्रयासों की कड़ी निदा करते हुए कहा कि वह किसानों के संबैधानिक अधिकारों का हनन कर रही है।उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आजाद भारत में कृषि के काले कानून बना कर सरकार आज किसानों को फिर से गुलाम बनाने के प्रयास कर रही है।
राठौर ने कहा कि देश का किसान आज अपने भविष्य को लेकर चिंतित है।उन्होंने कहा कि उनकी चिंता पूरी तरह बाजिव भी है।उन्होंने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि पिछले तीन महीनों से किसान इन नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहें है पर केंद्र ने इनको पूरी तरह अनसुना किया है।
उन्होंने कहा कि किसानों के अल्टीमेटम के बाद उनका दिल्ली कूच कोई गलत कदम नही है।किसानों के साथ साथ देश के लोगों को अपनी बात कहने व सरकार के किसी भी निर्णय के खिलाफ आंदोलन करने का पूरा संवेधानिक अधिकार है,जिसे कोई नही छीन सकता।उन्होंने किसानों पर लाठीचार्ज, आंसूगैस व पानी की बौछारें फेंकने की निदा करते हुए कहा है कि भाजपा का किसान विरोधी चेहरा सामने आ गया है। राठौर ने कहा है देश के किसान अब एकजुट हो गए है।उनकी आवाज को मोदी सरकार अब नही दबा सकती।उन्होंने कहा है कि देश के किसान ही अब इस अहंकारी व तानाशाही मोदी सरकार के पतन का कारण बनेंगे















