फ्रिज का कम्प्रेशर फटा, लगी आग

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो
23 नवंबर। सोलन-सुबाथू रोड पर तार फेक्ट्री के पास एक घर में फ्रिज का कम्प्रेशर ब्लास्ट होने से आग लग गई। आग लगने से करीब 40 सेे 50 हजार के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया है। इसकी पुष्टि फायर ऑफिसर राजा राम बेक्टा ने की है। उन्होंने बताया कि अग्निशमन विभाग को लगभग चार बजकर 48 मिनट पर तार फेक्ट्री के समीप घर मे आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलने के तुरन्त बाद 02 फायर टेंडर मौके के लिए रवाना किए गए। जहां पहुंचे ही आग पर काबू पाया गया है। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण फ्रिज ल कम्प्रेशर फट जाना है। इसके बाद कुछ देर के लिए यहां पर बिजली को भी बंद किया गया। आग लगने से करीब 40 से 50 हज़ार का नुकसान हुआ है।

News Archives

Latest News