नवगठित नगर पंचायत आनी व निरमण्ड के वार्डों की सीमाकंन के बाद स्थिति

Kullu Others
DNN कुल्लू(ब्यूरो)
23 नवम्बर। उपायुक्त डा. ऋचा वर्मा ने एक अधिसूचना जारी करते हुए हिमाचल प्रदेश नगर पालिका निर्वाचन नियम 2015 के नियम 6 (1) के अंतर्गत गत 29 अक्टूबर को नवगठित नगर पंचायत आनी व निरमण्ड के निर्वाचन क्षेत्रों/वार्डो के परिसीमन प्रस्तावना को जनसाधारण के सूचनार्थ एवं आपत्त्ीि व आक्षेप यदि कोई हो तो आमंत्रित करने के लिए प्रकाशित किया गया था। अधिसूचना के अनुसार निर्धारित अवधि के भीतर प्राप्त आपत्तियां व आक्षेप पर विचार विमर्श करने के उपरांत नगर पालिका निर्वाचन 2015 के नियम 9 (1) के अंतर्गत नगर पंचायत आनी व निमण्ड के निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन को अंतिम रूप से प्रकाशित किया गया है। इसके प्रतियां सर्वसाधारण के सूचना के लिए एसडीएम आनी के कार्यालय, तहसील कार्यालय आनी व निरमंड के सूचना पट्ट पर तथा इन क्षेत्रों के मुख्य स्थानों पर चस्पा की गई है।
नगर पंचायत आनी का वार्ड सीमांकन इस प्रकार से किया गया है। वार्ड संख्या एक तेशन खोबड़ा के उत्तर दिशा में ग्राम पंचायत कुंगश और कराणा तथा दक्षिण सीमा में आनी खउ्ड एवं पूर्वी दिशा में ग्राम पंचायत कराणा है। गांव ओली धार जो इस वार्ड का अंतिम छोर है, पश्चिमी सीमा में है।
वार्ड नंबर 2 बराड किरण बाजार। वार्ड नंबर 2 की उत्तरी सीमा का निर्माण आनी खड्ड करती है दक्षिणी पूर्वी सीमा में आनी खड्ड के समकक्ष देवरी खड्ड है।दक्षिणी सीमा एनएच 305 आनी दलाश सड़क मार्ग से पंचायत भवन आनी तक है इस वार्ड की पश्चिमी सीमा ग्राम पंचायत आनी तक है। वार्ड नंबर 3 रानी बेहड़ा। वार्ड नंबर 3 की उत्तरी सीमा एनएच 305 से और दक्षिणी छोर ग्राम पंचायत नम्होंग की सीमा पर पड़ने वाला सार्वजनिक पथ जो कि राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी तक जाता है पूर्वी भाग में देवरी आनी खड्ड है और पश्चिमी भाग में आनी दलाश मार्ग है। वार्ड संख्या 4 नालदहरा। वार्ड नंबर 4 की उत्तर पश्चिमी सीमा पर भैरव नाला और सार्वजनिक रास्ता जो छोटे पुल से आरंभ होता है और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी तक जाता है। पूर्व दिशा में देवरी घाट और पश्चिमी सीमा में ग्राम पंचायत नम्होंग है। इस वार्ड का अंतिम गांव दोघरी दक्षिण दिशा में है। वार्ड संख्या 5 क्यार काॅलोनी। यह वार्ड उत्तर में एनएच 305 एवं दक्षिण में ग्राम पंचायत बखनाओ की सीमा तक है। पूर्वी दिशा में विश्राम गृह से आनी मार्ग व शमेशा पथ से पश्चिम में देवरी खड्ड तक है। वार्ड संख्या 6 दोघरी।उत्तर में एनएच 305 से दक्षिण में ग्राम पंचायत बखनाओ, पूर्व में रोपड़ी नाला से पश्चिम में विश्राम गृह जाड़ी देवरी सार्वजनिक रास्ते तक है। वार्ड संख्या 7 रोपड़ी वार्ड की सीमा उत्तर में आनी खड्ड से दक्षिण में एनएच 305 तक एवं पूर्व में रोपड़ी नाला से पश्चिम में एनएच 305 के नीचे देवरी घाट तक है।

नगर पंचायत निरमण्ड के वार्डों की स्थिति इस प्रकार से है।
सिरकोटी वार्ड उत्तर में चालक राम के मकान से लेकर दक्षिण में उपेंद्र कांत मिश्रा का नया मकान व बाय नाला तक तथा पूर्व में सड़क निरमण्ड से बागीपुल व निजी भवन आईटीआई तक व पश्चिम में शिवजी के मंदिर से लेकर राजीव शर्मा व उपेंद्र कांत मिश्रा के पुराना मकान तक। सिंगाउली वार्ड उत्तर में वैष्णव देव शर्मा व शिव लाल बंसल के मकान से लेकर दक्षिण में बाय नाला तक तथा पूर्व में वैष्णो देव शर्मा के घर के साथ वाले आम रास्ते से जंगलात विश्रामगृह से लेकर पश्चिम में कमला देवी के मकान के पीछे से देवेंद्र पाल के घर तक रास्ते आम से चंडी बावड़ी तक। सुनारला वार्ड उत्तर में हीरा दास के मकान से लेकर दक्षिण में मधु शर्मा के मकान से लगता रास्ता आम से भैरू होटल तक तथा पूर्व में कमला देवी के मकान के पीछे से रास्ता अब आगे से देवेंद्र पाल के घर तक तथा पश्चिम में रास्ता आम अंबिका माता मंदिर तक। भीउंटा वार्ड- उत्तर में अंबिका माता मंदिर वाले रास्ते व मकान मेहर चंद शर्मा से लेकर दक्षिण सीमा बाय नाला तक तथा पूर्व में बस अड्डा निर्माण वाले आम रास्ते से लेकर पश्चिम में रास्ता आम कुन्नू बावड़ी तक। डीम वार्डः- उत्तर में मकान लोचन सिंह पटियाल व रास्ता आम माता अंबिका मंदिर से लेकर दक्षिण में सीमा बाय नाला तक तथा पूर्व में रास्ता आम कुल्लू बावड़ी से लेकर पश्चिम में रास्ता आम रिंकू शर्मा के घर से कुल्लू बावड़ी तक। विष्णु वार्ड उत्तर में रास्ता आम माता अंबिका मंदिर से लेकर दक्षिण में सीमा बाय नाला तक तथा पूर्व में रास्ता आम रिंकू शर्मा के घर से लेकर कुन्नू बावड़ी तक तथा पश्चिम में सड़क माता अंबिका मंदिर तक। पोखटू वार्ड- उत्तर में सीमा बायं नाले से लेकर दक्षिण में कार्यालय कृषि विभाग तथा पूर्व में सड़क सिरकोटि से कथड़ा के साथ ज्वाला नंद के मकान व मुख्य सड़क प्रेमचंद के घर से सयोसर नाला व जिला परिषद पुलिस थाना से लेकर पश्चिम में रास्ता कैंची मोड व सड़क अंबिका माता मंदिर बाय नाला तक होगा।

News Archives

Latest News