ट्रक घर पर गिरा 2 की मौत 3 घायल

Bilaspur Crime

DNN बिलासपुर
हिमाचल के बिलासपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन की हालत गंभीर है। यहाँ पर चंडीगढ़ से सामान लेकर सुंदरनगर क्षेत्र में जा रहा एक ट्रक अचानक बिलासपुर में धौलरा के पास नेशनल हाईवे से नीचे एक रिहायशी मकान पर जा गिरा। ट्रक गिरने के कारण मकान भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे में घायल दो लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से एक को पीजीआइ चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। घटना कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को ट्रक में सवार अब तक तमाम घायलों और मृतकों के नाम पता नहीं चल पाए हैं। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है, मामले की जांच की जा रही है।

News Archives

Latest News