ऊना की द्वितीय नीट टॉपर आस्था को डीसी ने किया सम्मानित

Others Una

DNN ऊना ब्यूरो

20 नवंबर । उपायुक्त राघव शर्मा ने  नीट परीक्षा में ऊना जिला की राज्य में दूसरा रैंक हासिल करने पर आस्था पराशर को 21 हज़ार रूपये का चैक देकर सम्मानित किया तथा माता-पिता सहित इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आस्था अन्य शिक्षार्थियों के लिए एक प्रेरणा ही नहीं, बल्कि बेटियों के प्रति समाज की मानसिकता को भी बदलने का एक प्रेरक बनी है। उन्होंने कहा कि बेटे की शिक्षा केवल बेटे तक ही सीमित रहती है जबकि एक बेटी के शिक्षित होने का मतलब पूरे परिवार का शिक्षित होना है।

News Archives

Latest News