DNN कुल्लू (ब्यूरो)
20 नवम्बर। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के कलाकार गीत-संगीत के माध्यम से ग्रामीण लोगों को कोरोना महामारी से बचाव को लेकर जागरूक कर रहे हैं। साथ ही नशामुक्त भारत अभियान के तहत लोगों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में भी नुक्कड़ व नाटकों के माध्यम से जानकारी प्रदान की।
जागरूकता अभियान की इस कड़ी में आज कलाकारों ने गड़सा व बजौरा में कोरोना से बचाव को लेकर कार्यक्रम किये गए व वैश्विक महामारी कोरोना से सावधान रहने उपस्थित लोगों को हेतु शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम में नाट्य दल के कलाकारों में मान चंद, खूबराम, प्रिया, ने लोकगीत ‘कोरोना बीमारी न रोहणा बचिया’ समूह गीत , तथा ‘गांव-गांव व शहर-शहर में ये अभियान चलाना है, कोरोना बीमारी फैल रही है, सबको ये समझाना है जैसे समूह गानों से लोगों को संदेश दिया। नवनीत भारद्वाज, सुनील शर्मा, गोपाल, जीवन, रमेश ने नाटक के माध्यम से लोगों का मनोरंजन करते हुए कोरोना के लक्षण, बचाव के तरीकों आदि के बारे जानकारी दी गई।
कलाकारों ने लोगों से अपील की वे मास्क का उचित प्रयोग करें, हाथों को बार बार सेनेटाइज करें या साबुन से अच्छी तरह बार बार हाथ धोते रहें। कोई भी शुरुआती लक्षण दिखाई दें तो तुरंत स्वास्थ्य केंद्र जाएं, कोरोना एक से दूसरे में फैलने वाला संक्रमण है इसलिए दो गज की दूरी मास्क जरूरी के सिद्धांत को जीवन का मजबूत हिस्सा बना लें, तभी हम कोरोना महामारी से बच सकते हैं। नाटक दल के संचालक नवनीत भारद्वाज ने बजौरा व गड़सा में लोगों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए लोगों से अपील की कि नशे जैसी सामाजिक बुराई को यदि जड़ से समाप्त करना है तो प्रत्येक व्यक्ति को अपना योगदान करना होगा। अपने आप को तथा घर-परिवार को नशे से बचाने के लिए जरूरी है कि इस मुहिम को अपने घर से आरंभ करें। अभिभावकों से अपील की गई कि बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और जेब खर्च देते समय इसका हिसाब शाम को जरूर जान लें। बच्चों की संगति पर नजर रखें और घर परिवार में उनके साथ दोस्ताना व्यवहार करें। नाट्य इकाई के प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रमों का आयोजन सोशल डिस्टेन्सिग के नियमों की पालना करते हुए किया जा रहा है और लोगों को भी यही संदेश देने के प्रयास किए जा रहे हैं।
















