भाजपा के बाद नगर परिषद परवाणू के नौ वार्डों के लिए कांग्रेस ने मैदान में उतारे उम्मीदवार, महिलाओं के बीच होगा कड़ा मुकाबला

Himachal News Others Politics Solan

DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)
17 नवंबर। प्रदेश में स्थानीय निकाय के चुनावों को लेकर राजनैतिक माहौल गर्म हो गया है। चुनावों को लेकर पार्टियों परवाणू के नौ वार्डों के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. प्रदेश में अभी चुनाव की तिथियां घोषित नहीं हुई है। परवाणू राजनीति अभी से गरमा गई, क्यूंकि इससे पहले परवाणू में भाजपा द्वारा अपने प्रत्याशियों को उतार चुकी है। इससे अब परवाणू में स्थानीय निकाय के चुनावों का मुकाबला साफ़ हो गया है।कांग्रेस ने उतारे यह उम्मीदवार

कांग्रेस कमेटी के महासचिव शिव दत्त ठाकुर के अनुसार आगामी दिनों में होने वाले स्थानीय निकाय के चुनावों लेकर परवाणू नगर परिषद के वार्ड एक लिए काजल, वार्ड दो लखविंदर सिंह, वार्ड तीन शशि गर्ग, वार्ड चार के लिए चंदेरा वती देवी, वार्ड पांच से सोनिया शर्मा, वार्ड छह ठाकुर दास, वार्ड सात के लिए प्रेमलता गुलेरिया, वार्ड आठ के लिए मनीषा व वार्ड नौ के लिए निशा को मैदान में उतारा है।कांग्रेस ने भी महिलाओं को किया आगे
परवाणू में नगर परिषद के चुनावों में महिलाओं को आगे लाने का प्रयास किया है। नगर परिषद के नौ वार्डों में दो परुष व सात महिलाओं को उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने भी अधिकतर वार्ड में महिलाओं को आगे आने का मौका दिया है। इससे पहले भाजपा द्वारा भी जारी प्रत्याशियों की लिस्ट में महिलाओं को मैदान में उतारा गया है। भाजपा से कांग्रेस का दामन थमने वाली निशा शर्मा को भी उम्मीदवार बनाया गया है। हालांकि, भाजपा द्वारा निशा शर्मा पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए पार्टी ने छह साल के लिए बर्खास्त कर दिया है।

News Archives

Latest News